7 फ़रवरी 2021 - 15:27
बांग्लादेश में ईरान के बारे में अहम वेबनार का आयोजन, कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल

ईरान की इस्लामी क्रांति की 42वीं वर्षगांठ के अवसर पर ईरान के कल्चर हाऊस के सहयोग से सोमवार एक वेबनार का आयोजन किया जा रहा है।

इस वर्चुअल बैठक का शीर्षक है बांग्लादेश में ईरान का महत्व और स्थान। यह वर्चुअल कांफ़्रेंस ईरान के स्थानीय समय के अनुसार 8 बजकर 30 मिनट पर शुरु होगी और 11 बजकर 30 मिनट तक जारी रहेगी। इस वेबनार में ढाका, राजशाही, चिटगंग, कोलना जैसे विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर और बांगलादेश फ़ार्सी साहित्य और भाषा संघ के अधिकारी भाग लेंगे।

इस वेबनार का मक़सद, बांग्लादेश में ईरान के स्थान और महत्व की समीक्षा करना, बांग्लादेश में ईरानी संस्कृति और सभ्यता की पहचान और प्रचलन का जाएज़ा लेना और बांग्लादेश में सक्रिय ईरानी संस्थाओं और ईरान के बारे में काम करने वाले संगठनों को दुनिया के सामने पेश करना है।